लखीमपुर: शहर का नौरंगाबाद चौराहा बना शराबियों का अड्डा सार्वजनिक स्थान पर खुलेआम बनते हैं शराब के जाम, नियमों की उड़ रही धज्जियां
सदर कोतवाली क्षेत्र के जेल गेट चौकी अंर्तगत नौरंगाबाद चौराहे पर स्थित शराब की दुकान से शराब खरीदकर दुकान पार सड़क किनारे दिनदहाड़े शराबियों का जमघट लग जाता है। सार्वजनिक स्थान पर खुले आम शराब के जाम बनाए जाते हैं और बिना किसी के डर के शराबी शराब पीते हैं। नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। पुलिस का एक भी कर्मी चौराहे की निगरानी के लिए तैनात नहीं है।