सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत फूलबेहड़ कोतवाली पुलिस ने आज पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को बसैगापुर तिराहे से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए वांछित आरोपी अभिषेक पुत्र राकेश कुमार के खिलाफ फूलबेहड़ कोतवाली में विधिक कार्रवाई कर वांछित आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया है।