कोटवा धाम में श्री समर्थ साहब जगजीवन दास बड़े बाबा के मेले में कई जनपदों के हजारों श्रद्धालु पहुंचे प्रसाद चढ़ाया।आज मंगलवार का साप्ताहिक मेला और सप्तमी की वजह से हजारों की संख्या में गोंडा बहराइच सीतापुर श्रावस्ती बलरामपुर सहित कई जनपदों के श्रद्धालु कोटवा धाम पहुंचे। मंगलवार की शाम 5:00 बजे तक अभरण सरोवर में स्नान किया और प्रसाद चढ़ाया है।