मंझनपुर: मंझनपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में ट्रांसफार्मर से तेल रिसाव के कारण लगी आग, फायर ब्रिगेड ने बुझाई
मंझनपुर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय परीसर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब कार्यालय के गेट नंबर 1 के पास लगे ट्रांसफार्मर से तेल रिसाव के कारण अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे पुलिस कार्यालय में काफी देर तक हड़कंप मचा रहा।