श्योपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बडौदा रोड स्थित एक कोचिंग के बाहर बुधवार को सुबह 10 बजे एक छात्रा के साथ नामजद आरोपी के द्वारा उस समय छेडछाड कर दी, जब वह कोचिंग से पढकर घर जा रही थी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने नामजद आरोपी पर छेडछाड का मामला दर्ज कर लिया है।