फूलपुुर: ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
क्षेत्र के जंघई-सुरियावां रेल मार्ग पर सरायकंशराय स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि हरदुआ गांव निवासी बिन्दू देवी (65) पत्नी मुन्नन दूबे रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं, तभी जंघई की ओर जा रही जनता एक्सप्रेस की चपेट में आ गईं। हादसा इतना भीषण था कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।रविवार 05 बजे मिली जानकारी