उमरेठ: हमाल के इंतजाम में चांदामेटा सोसायटी फेल, वेयर हाउस में लगी कतार, किसान शनिवार से अनाज लेकर खड़े
सेवा सहकारी समिति चांदामेटा की कमियों से उपार्जन केंद्र में किसानों को परेशान होना पड रहा है। बुधवार को सवा सात बजे तक उपार्जन केंद्र वसंुधरा वेयर हाउस में किसानों की गाडियों की कतार लगी रही। समिति हमालों का इंतजाम नहीं कर पा रही है। जिसके चलते एक दिन में तीन से चार गाडियां को ही निपटाया जा रहा है। इससे किसानों को आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान होना पड रहा।