बीना: स्टेशन रोड पर दो मोटरसाइकिल की टक्कर में बाइक सवार घायल
Bina, Sagar | Apr 28, 2026 25 वर्षीय नानू नामदेव निवासी इंदौर जो प्रताप वार्ड स्थित अपनी ससुराल आए हुए थे। तभी मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे बाइक से प्रताप वार्ड से गांधी चौराहे की तरफ जा रहे थे। तभी स्टेशन रोड पर सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर में नानू नामदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। तभी मौके पर मौजूद लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया।