गोहद चौराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत फरियादी राम प्रसाद कुशवाहा निवासी गौतम नगर ने पुलिस को बताया। कि 10 मार्च को रात के समय अज्ञात चोर ने दुकान का टीन सेड काट कर छोटी एलइडी टीवी,मिक्सी, इनवर्टर,बैटरी,सिलाई मशीन सहित लगभग 90000 रुपए का इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर बुधवार को लगभग 10:00 बजे मामला दर्ज कर लिया है।