लाडपुरा: चित्तौड़गढ़ में कोटा एसीबी टीम ने रेंजर और सहायक वनपाल को 1.98 लाख रुपए की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
Ladpura, Kota | Mar 24, 2025 एंटी करप्शन ब्यूरो कोटा (स्पेशल टीम) में चित्तौड़गढ़ में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने डीएफओ चित्तौड़गढ़ में रिश्वत लेते राजेंद्र चौधरी (रेंजर) व राजेंद्र मीणा (सहायक वनपाल) को ट्रैप किया है। आरोपी परिवादी का बिल पास करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे थे। दोनों आरोपी रावतभाटा के बोरव रेंज में पोस्टेड हैं। परिवादी को रिश्वत की रकम लेकर चित्तौड़गढ़ DFO ऑफिस ब