सिवनी: जनता नगर से किशोर लापता, तलाश जारी
Seoni, Seoni | Apr 23, 2026 सिवनी के डूंडा सिवनी थाना अंतर्गत जनता नगर से अयान नाम का किशोर कल शाम से लापता है। गुरुवार को बताया गया कि किशोर स्थानीय ज़ाकिर खान का पुत्र है। किशोर बिना बताए घर से कही चला गया है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है। वही पुलिस ने आमजनों से किशोर की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस और परिजनों से संपर्क करने की अपील की है।