चायल: भरवारी में जन-आक्रोश के तहत महिला विरोध प्रदर्शन, सैकड़ों महिलाएं हुईं एकत्रित
कौशाम्बी। नगर पालिका परिषद भरवारी के नया बाजार क्षेत्र में आयोजित जन-आक्रोश महिला विरोध प्रदर्शन में रविवार को सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष कविता पासी ने विपक्ष की नीतियों पर हमला बोलते हुए महिला आरक्षण बिल में बाधा डालने वालों को महिला विरोधी बताया। कार्यक्रम में महिलाओं ने सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों को लेकर एकजुटता दिखाई