सतना। रामपुर बाघेलान थाना अंतर्गत सिधौली के पास तेज रफ्तार बस अचानक सामने आए बाइक सवार को टक्कर मारते हुए पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि रामनारायण सिंह पुत्र बलदेव सिंह 62 वर्ष, निवासी सतरी, थाना कोलगवां गंभीर रूप से घायल हुए है।