नजीबाबाद: रायपुर रोड स्थित प्रसिद्ध विजन कॉलेज ने शीतल पेय और शरबत वितरण का आयोजन किया
रायपुर रोड स्थित प्रसिद्ध विजन कॉलेज ने शीतल पेय एवं शरबत वितरण का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि श्री कपिल सर्राफ, जिलाध्यक्ष व्यापार संगठन के कर कमलों द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया कॉलेज के एमडी डॉ मोहम्मद अयूब एवं मोहम्मद इशाक जी ने मुख्य अतिथि श्री सर्राफ को पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया । शनिवार को 11:00 से 3:00 तक कार्यक्रम आयोजित किया गया।