जौनपुर: बेगमगंज में पहलगाम आतंकी हमले की धर्मगुरुओं ने की निंदा, पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की की मांग
कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले से पूरा देश आक्रोशित है , मंगलवार को आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए 26 लोगों को शहीद कर दिया । दिल को दहला देने वाले इस आतंकी हमले के विरोध में बेगमगंज स्तिथ जामिया इमाम जाफर सादिक़ में धर्मगुरु मौलाना सफ़दर हुसैन ज़ैदी की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया।