दलौदा: ग्राम रणायरा में खेड़ापति बालाजी मंदिर परिसर में कथित तोड़फोड़ पर ग्रामीणों में आक्रोश
मंदसौर जिले के ग्राम रणायरा स्थित खेड़ापति बालाजी मंदिर परिसर में तार बाउंड्री को नुकसान पहुंचाने,यज्ञ सामग्री जलाने और बजरंग दल का बोर्ड तोड़ने की कथित घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है,मंदिर समिति ने नाहरगढ़ थाने में आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है,