डुमरी: मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष ने लक्ष्मणटुंडा में विद्युत ट्रांसफार्मर को लेकर लगे आरोप को खारिज किया #jansamasya
Dumri, Giridih | Sep 26, 2025 झारखंड किसान मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष एवं ग्रामीणों ने लक्ष्मणटुंडा में लगे नए विद्युत ट्रांसफार्मर में पैसों के लेनदेन के आरोप को शुक्रवार को सिरे से खारिज किया।शाम करीब 6.30 बजे जानकारी देते हुए बताया,विद्युत ट्रांसफार्मर के उद्घाटन के मौके पर उक्त व्यक्ति को आमंत्रण नहीं मिलने पर उनके द्वारा सोशल मीडिया पर झूठा आरोप लगाया गया है,जो गलत है।