आगरा: 22 फरवरी को वृहद विधिक साक्षरता मेगा शिविर की तैयारियों पर अपर जिला जज की अध्यक्षता में दीवानी सभाकक्ष में बैठक संपन्न
आगरा में 22 फरवरी 2026 को वृहद विधिक साक्षरता/सेवा मेगा शिविर का आयोजन होगा। इसकी तैयारियों को लेकर दीवानी सभाकक्ष में अपर जिला जज की अध्यक्षता में बैठक हुई। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि निर्बल वर्ग, दिव्यांग, महिलाएं व श्रमिकों का पंजीकरण कर उन्हें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का त्वरित लाभ दिलाया जाएगा।