ओरमांझी: ओरमांझी में अपराधियों ने हथियार के बल पर जेवर दुकान में लूट की
ओरमांझी में हथियार के बल पर गुरुवार शाम करीब चार बजे अपराधियों ने जेवर की दुकान में लूट की घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने लूट के दौरान जेवर दुकान के मालिक को जख्मी भी कर दिया है। जेवर दुकान में लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने लाखों के जेवर लूट कर फरार हो गए। y