गोला तहसील क्षेत्र के बांकेगंज में शादी वाले घर में आग, दो मकान जले, बेटी की शादी से पहले 85 हजार नकदी, सामान राख।गोला तहसील क्षेत्र के बांकेगंज क्षेत्र स्थित पहाड़नगर गांव में आज रविवार दोपहर लगभग 2:30 बजे भीषण आग लग गई। इस घटना में दो मकान जलकर राख हो गए, जिससे शादी की तैयारियों में जुटे एक परिवार को भारी नुकसान हुआ है। आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीणों और