जबलपुर: तीन तलाक देकर पत्नी को घर से निकाला, थाना ओमती में मामला दर्ज
जबलपुर: थाना ओमती क्षेत्र में तीन तलाक का मामला सामने आया है। फरजाना बेगम ने अपने पति मोहम्मद अतर मंसूरी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि पति ने गाली-गलौज और मारपीट के बाद तीन बार तलाक बोलकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता फरजाना बेगम ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी मोहम्मद अतर मंसूरी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति लगातार उसके साथ गा