कानपुर: सराय चौराहे पर ठेलों पर शराब पिलाए जाने का आरोप लगाकर पुलिस आयुक्त से की गई शिकायत, अराजकतत्वों का जमावड़ा लगा रहता है
रावतपुर के सराय चौराहे पर ठेलों पर शराब पिलाए जाने का आरोप लगाकर पुलिस आयुक्त से वीडियो अपलोड कर सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत की गई।आरोप है कि ठेलों पर अराजकतत्वों का जमावड़ा लगा रहता है।जाम की भी स्थिति हर वक्त बनी रहती है लेकिन स्थानीय पुलिस इस और ध्यान नहीं देती। पुलिस आयुक्त ने प्रकरण में बुधवार रात 11 बजे जांच के आदेश दिए हैं।