बलरामपुर: प्राथमिक विद्यालय मकुंनहवा में बच्चों ने प्रस्तुति की देश गीत पर मनमोहक झांकी प्रसन्न हुए अध्यापक व सम्मानित गांव लोग
बलरामपुर जनपद शिक्षा क्षेत्र शिवपुरा के प्राथमिक विद्यालय मकुनहवा में बच्चों ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में एक ऐसी मनमोहक झांकी प्रस्तुत की जिससे लोगों का दिल जीत लिया है वहीं पर लोगों ने बच्चों का उल्लास बढ़ाते हुए बच्चों को पुरस्कार भी प्रदान किया है साथ ही साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है इस दौरान प्राथमिक विद्यालय मकुनहवा के प्रधानाध्यापक निजानंद प्रकाश शुक्ला एनपीआरसी सत्य प्रकाश पाठक सहित गांव के प्रधान व सम्मानित जनता मौजूद रहे हैं