महेंद्रगढ़: महेंद्रगढ़ में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस सख्त, प्रेम गली में बाइक सवार मनचलों के काटे चालान
महेंद्रगढ़ शहर में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए मनचलों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। वही अभियान का नेतृत्व कर रही इंस्पेक्टर मीनाक्षी ने बताया कि यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के दिशा निर्देशानुसार की जा रही है।