बागीदौरा: छीछ गांव में बरसों की मांग पूरी, गणेश चौक में सीसी सड़क निर्माण शुरू, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
छींच के गणेश चौक क्षेत्र में वर्षों से लंबित सीसी सड़क की मांग आखिरकार पूरी हो गई। गणेश मंदिर के आगे से लेकर मोहल्ले तक का खस्ताहालत मार्ग और उसके आसपास पसरी गंदगी से मोहल्लेवासी लंबे समय से त्रस्त थे। छींच–लक्ष्मीपुरा एवं छींच–चौखला को जोड़ने वाला यह प्रमुख मार्ग ग्रामीणों के आवागमन का मुख्य रास्ता होने के बावजूद झाड़ियों और गंदगी के कारण परेशानी का कारण बन