छीपाबड़ोद: छिपाबड़ोद उपखण्ड में हुई बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा
छीपाबड़ौद कस्बे में शनिवार शाम झमाझम बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों को कई दिनों से पड़ रही गर्मी व उमस से राहत मिली। बारिश शुरू होते ही सड़कें और नालियां पानी से भर गईं। तेज बारिश के कारण मुख्य मार्गों पर पानी भर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात धीमा रहा। इस दौरान बच्चों और युवाओं ने बारिश का लुत्फ उठाया। बाजार क्षेत्र में भी लोग बारिश से बचन