कहरा: सिविल कोर्ट कार्यालय में प्रधान लेखपाल पुण्यानंद ठाकुर अचानक हुये बेहोश, सहकर्मियों ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Kahara, Saharsa | Jan 19, 2024 सिविल कोर्ट कार्यालय के प्रधान लेखपाल पुण्यानंद ठाकुर को कार्यालय में कार्य करने के दौरान अचानक बेहोश होने पर सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां इनका इलाज चल रहा है। मौके पर मौजूद सहकर्मी ज्योतिष कुमार ने बताया कि कार्यालय में प्रधान लेखापाल अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे थे, उसी दौरान वे अचानक बेहोश हो गए। जिसे तत्काल सहकर्मियों द्वारा सदर अस्पताल लाया गया, जहां इसका इलाज जारी है।