सिवनी: मठ कन्या विद्यालय में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
Seoni, Seoni | Jul 13, 2026 सिवनी के मठ कन्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोमवार को कार्यक्रम में छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला हेल्पलाइन सेवाओं, वन स्टॉप सेंटर, पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित कर विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।