अलौली: अलौली रेललाइन: यात्रियों को एक साल बाद भी एक्सप्रेस ट्रेन का इंतजार, केवल एक पैसेंजर ट्रेन ही चल रही
खगड़िया से अलौली रेलवे स्टेशन तक नवनिर्मित रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुरू हुए एक साल पूरा हो गया। पर, इस 18.5 किलोमीटर लंबे रेलखंड पर एक दिन में महज एक जोड़ी ही पैसेंजर ट्रेन चल रही है। इस नए रूट पर ना तो लोकल ट्रेनों की संख्या बढ़ी और ना ही एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा की गई है। पैसेंजर ट्रेनों के शुरू हुए गत 24 अप्रैल को एक साल पूरा हो गया। स्थानीय लोगो