मंदसौर: सरसों के दानों से उकेरी भगवान श्रीराम की भव्य आकृति,साबाखेड़ा गांव के हर्षवर्धन का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज
मंदसौर जिले के साबाखेड़ा गांव के 19 वर्षीय हर्षवर्धन पाटीदार ने सरसों के दानों से भगवान श्रीराम की 39×38 इंच की आकर्षक आकृति बनाकर जिले का गौरव बढ़ाया है,उनकी इस अनूठी कलाकृति को 22 जून 2026 को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान मिला, हर्षवर्धन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। जिलेभर में उनकी उपलब्धि की सराहना हो रही है,