आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज क्षेत्र के शिवनगर बाजार में ऐरिफ ट्रस्ट के तत्वावधान में शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया । क्षेत्र के युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों में रक्तदान को लेकर भारी उत्साह देखा गया । शिविर का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। वक्ताओं द्वारा रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला गया ।