ग्वालियर गिर्द: शराब दुकान पर पुलिस का एक्शन! ग्राहकों पर चला डंडा, अवैध खिड़की से बिक रही शराब, CCTV कैमरे में कैद ही घटना
शराब बिक्री को लेकर सोमवार देर रात पुलिस का एक्शन देखने को मिला।आरोप है कि निर्धारित समय के बाद शराब दुकान बंद कर एक अवैध खिड़की के जरिए ग्राहकों को शराब बेचना जारी रखा था।इसी दौरान पेट्रोलिंग पर निकली पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।कार्रवाई के दौरान थाटीपुर थाने में पदस्थ SI के.के.पाराशर द्वारा कुछ लोगों पर डंडे भी बरसाए। घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है।