छतरपुर में सर्किट हाउस के पास एक गैस एजेंसी के सामने स्थित मकान से शुक्रवार रात करीब 11 बजे बड़ी मात्रा में अवैध पटाखे जब्त किए गए। तहसीलदार द्वारा यह कार्रवाई की गई और मौके पर पटाखों को जब्त कर कमरे को सील किया गया है पटाखों की अनुमानित कीमत डेढ़ से 2 लाख बताई जा रही है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।