मालथोन: मालथौन क्षेत्र के ग्राम पडरिया में भक्ति की सरिता, कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ
Malthon, Sagar | Apr 4, 2026 मालथौन तहसील के ग्राम पडरिया में शनिवार 4 अप्रेल से सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का करीब 2 बजे मंगलमय शुभारंभ हुआ। आयोजन के प्रथम दिवस पर पूरे ग्राम में भक्ति और उत्साह का वातावरण नजर आया। कथा के प्रारंभ में विधि-विधान से श्रीगणेश पूजन किया गया, जिसके पश्चात भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में पीले वस्त्र धारण कर बड़ी संख्या में शामिल हुईं।