जोधपुर: JNVU के केंद्रीय कार्यालय के बाहर छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
जोधपुर में जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के बाहर आज सोमवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने टायर जलाकर छात्र संघ चुनाव नहीं करवाने को लेकर विरोध जताया।प्रदर्शन में बड़ी संख्या में एनएसयूआई के कार्यकर्ता शामिल हुए। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने सरकार से जल्द छात्रसंघ चुनाव करवाने की मांग की।