धान मंडी, बारां में मंगलवार को आयोजित मंडी प्रीमियर लीग 2026 का पहला दिन बड़े उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। टूर्नामेंट के उद्घाटन दिवस पर खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में श्रीजी फाइटर एवं बालाजी क्लब आमने-सामने रहे, जिसमें बालाजी क्लब विजेता रहा।