मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर नगर भवन में महिलाओं की भूमिका पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
मेदिनीनगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में रविवार को “सामाजिक समरसता में महिलाओं की भूमिका” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। नीता चौहान ने कहा कि महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उन्नति