पलामू और लातेहार जिले की सीमा पर स्थित ऐतिहासिक व प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण केचकी में पहली बार तीन दिवसीय केचकी संगम महोत्सव का आयोजन 28 फरवरी से होगा। राज्य सरकार ने इस महोत्सव को राजकीय महोत्सव का दर्जा देते हुए आयोजन के लिए 70 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर के प्रयास से यह संभव हुआ है।