वाराणसी में दूषित पेयजल आपूर्ति को लेकर सपाईयो ने जताया विरोध, जलकल के महाप्रबंधक को सौंपा पत्रक
Sadar, Varanasi | Aug 30, 2024 शहर के विभिन्न इलाको मे दूषित पेयजल आपूर्ति को लेकर सपा कार्यकर्ता आज जल कल के नवागत महाप्रबंधक अनूप सिंह से उनके कार्यालय मे मुलाकात कर पत्रक सौपा। सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने महाप्रबंधक अनूप सिंह से कहा कि शहर के विभिन्न इलाको मे दूषित पेयजल की आपूर्ति होने के कारण आमजन त्रस्त है।