रीवा में जैन साध्वियों की मौत के मामले में देशभर में विहार करने वाले जैन साधु-संतों की सुरक्षा की मांग को लेकर सोमवार को मंडलेश्वर का सकल जैन समाज सड़कों पर उतरा। दिगंबर और श्वेतांबर समाज ने मौन जुलूस निकालकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।