परसिया: अब कागज, कार्बन, पैन के बिना विवेचना करेंगे विवेचक, परासिया अनुभाग के पुलिसकर्मियों को मिले टैबलेट
पुलिस विभाग में किसी मामले की जांच जबरदस्त कागजी कार्रवाई वाली होती है। इससे निजात दिलाने और कागज, कार्बन, पैन की जगह डिजिटल तकनीक से विवेचना करने की सुविधा देने शुक्रवार को तीन बजे पुलिस अनुभाग के विवेचकों को टैबलेट प्रदान किए गए। जनपद पंचायत परासिया के सभाकक्ष मंे एसडीओपी जितेंद्र सिंह जाट ने टेबलेट प्रदान किए।