जशपुर: डीजल संकट से किसान परेशान, पेट्रोल पंपों पर ट्रैक्टरों की लंबी कतार लगी
खरीफ सीजन की शुरुआत में डीजल की किल्लत से किसान भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। क्षेत्र के किलकिला पेट्रोल पंप में डीजल नहीं मिलने से सैकड़ों ट्रैक्टरों की लंबी कतार लगी रही। घंटों इंतजार के बाद कुछ किसानों को डीजल मिल सका, जबकि कई किसान बैरंग लौटने को मजबूर हुए। डीजल की कमी के कारण खेतों की जुताई, बुवाई और कृषि यंत्रों का संचालन प्रभावित हो रहा है। किसानो