पूर्णिया जिले के श्रीनगर थाना के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर बीते दिन कुल 07 लीटर देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त रोहित वास्की, पिता कैलाश वास्की,थाना श्रीनगर, जिला पूर्णिया निवासी को अग्रिम कारवाई करते हुए रविवार को शाम के लगभग 5 बजे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।अन्य अभियुक्त की गिरफ़्तारी हेतु छापेमारी जारी है