बालोद: गंजपारा में अज्ञात वाहन ने आठ गोवंशों को कुचला, नंदी गंभीर घायल; हादसे के बाद चालक फरार
Balod, Balod | Apr 12, 2026 बालोद शहर के गंजपारा स्थित कृषि उपज मंडी के सामने एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे बैठे गोवंशों को कुचल दिया। हादसे में तीन बछड़ों और चार गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक नंदी गंभीर रूप से घायल हो गया।