फुलवरिया: फुलवरिया के 158 आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ सामाजिक अंकेक्षण का कार्य, सभी लाभुकों को योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी
फुलवरिया प्रखंड के कुल 158 आंगनबाड़ी केंद्रों पर शनिवार की दोपहर 12 बजे सामाजिक अंकेक्षण कराया गया। इस दौरान उपस्थित लाभुकों को आईसीडीएस की सेवाओं और उसके उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर संचालित होने वाली प्रधानमंत्री वंदना योजना मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना परवरिश योजना समेत कई योजनाओं के बारे में लाभुकों को बताया गया।