अनूपपुर: हरद रेलवे स्टेशन की अनदेखी कब तक? ट्रेनों के ठहराव और ओवरब्रिज की मांग को लेकर रेल प्रशासन को सौंपा ज्ञापन।
हरद रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल के बाद बंद ट्रेनों के ठहराव को पुनः शुरू करने तथा जलभराव से प्रभावित अंडरब्रिज क्रमांक 892/12 के स्थायी समाधान की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने रेल प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। 15 से अधिक ग्राम पंचायतों और पसान क्षेत्र के हजारों यात्रियों ने रीवा, बिलासपुर और शहडोल की रेल सुविधा बहाल करने तथा अंडरब्रिज की मरम्मत या ओवरब्रिज निर्मा