प्रतापपुर: ग्राम पहिया में गरीब आदिवासी परिवार की जमीन पर कब्जे का आरोप, भाजपा नेता सहित कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
प्रतापपुर क्षेत्र के ग्राम पहिया, थाना चंदौरा अंतर्गत एक गरीब आदिवासी परिवार की जमीन पर जबरन कब्जे और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वन मंडल अध्यक्ष सिंघाचन सिंह, उनके पुत्र दुर्गा सिंह तथा अन्य लोगों ने हथियार, कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों के साथ पहुंचकर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया और विरोध