नागौर: नागौर की साइबर पुलिस ने युवती के नाम की फर्जी आईडी बनाकर अश्लील सामग्री पोस्ट करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
Nagaur, Nagaur | Apr 20, 2025 इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो व वीडियो पोस्ट करने वाले आरोपी को नागौर की साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।साइबर थाना पुलिस ने रविवार देर शाम 7:00 बजे प्रेस रोट जारी कर बताया कि आरोपी कड़लू गांव के जितेंद्र मेघवाल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने कालेज छात्रा के नाम से फर्जी आईडी बनाकर इसका दुरुपयोग किया, जिस पर यह कार्रवाई की गई है।