नागौर: नागौर की कोतवाली पुलिस ने पेट्रोल पंपों पर लूट की वारदात करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
Nagaur, Nagaur | Apr 20, 2025 अपने महंगे शौक व नशे की लत पूरी करने के लिए नोखा व जसरासर के पेट्रोल पंपों पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को नागौर की कोतवाली पुलिस ने गुड़ला चौराहे से गिरफ्तार कर लिया ।थानाधिकारी वेदपाल शिवरान ने रविवार देर शाम 7:00 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि आरोपी मनीष भाकर को गिरफ्तार किया गया है,इसने अपने साथियों के साथ मिलकर पेट्रोल पंपों पर लूट की थी।