राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए अन्य राज्यों से धान के अवैध परिवहन की निगरानी और रोकथाम के लिए कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश पर जिला प्रशासन कबीरधाम द्वारा कड़ी निगरानी और नियंत्रण व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। धान की अवैध आवाजाही को रोकने के उद्देश्य से जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में 23 चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं।